Posts

Showing posts from January, 2020

हाड़ी रानी ।Story। |।VJ।|

Image
हाड़ी रानी (सल्जत कँवर/ हाड़ी रानी) मेवाड़ के शासक महाराणा राजसिंह के समय दिल्ली पर मुग़ल शासक औरंगज़ेब का राज था। राजसिंह और औरंगज़ेब के बीच कई मतभेद थे। एक बार औरंगज़ेब किशनगढ़ की राजकुमारी चारुमती को देख उसपर मोहित हो गया। चारुमती किशनगढ़ के राजा रूपसिंह की पुत्री तथा मानसिंह की बहिन थी। औरंगज़ेब ने मानसिंह को दिल्ली बुलाया और उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। मानसिंह के मना करने पर औरंगज़ेब ने धमकाया। मानसिंह ने जब वापस आकर पिता को यह बात बताई तो राजा रूपसिंह का चेहरा पीला पड़ गया, चारुमती सुनकर रोने लगी और इनकार कर दिया। (महाराणा राजसिंह) जब औरंगज़ेब को पता चला कि चारुमती ने विवाह से मना कर दिया तो औरंगज़ेब खुद किशनगढ़ पहुँच गया, वहाँ जाकर रूपसिंह के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। जब रूपसिंह ने कहा कि हम राजपूत मुग़लो से विवाह संबंध नही बनाते तो औरंगज़ेब ने अकबर और जहाँगीर का उदाहरण दिया जिन्होंने राजपूतो के साथ विवाह संबंध बनाए थे। मज़बूरन रूपसिंह को मानना पड़ा और औरंगज़ेब तथा चारुमती की सगाई की गई। जब बात राजसिंह के कानो में पड़ी तो राजसिंह भी किशनगढ़ जा पहुँचे और राजा रूपसिंह ...

पृथ्वीराज चौहान ।Story। |।VJ।|

Image
पृथ्वीराज चौहान (चंद्रबदाई द्वारा लिखित ग्रंथ "पृथ्वीराजरासो" के अनुसार) (पृथ्वीराज चौहान) जब मुहम्मद गौरी जो कि अफगान से था भारत पर अधिकार करना चाहता था और उस समय भारत पर राजपूतो का राज था और गौरी को अधिकार पाने के लिए राजपूतो को हराना था। जब गौरी ने भारत पर आक्रमण किया तो सबसे पहले उसने अपना अभियान अजमेर के खिलाफ चलाया अजमेर में चौहान वंश के प्रतापी शासक पृथ्वीराज चौहान तृतीय का राज था जब गौरी ने अजमेर पर आक्रमण किया तो पृथ्वीराज चौहान और गौरी के मध्य तराइन में युद्ध हुआ जिसे तराइन का प्रथम युद्ध(1191) कहा गया इसमे पृथ्वीराज की वीरता और शौर्य के कारण गौरी को हार का सामना करना पड़ा। पृथ्वीराज ने गौरी को जीवनदान दिया। गौरी वापस अफगान गया और उसने पुनः सेना इकठ्ठा की ओर वापस भारत पर हमला कर दिया। पृथ्वीराज आक्रमण को तैयार नही थे इसलिए तराईन के द्वितीय युद्व(1192) में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और भारत पर अफगान के शहाब-उद-दीन मुहम्मद गौरी(गौर वंश) का शासन स्थापित हो गया। (शहाब-उद-दीन मुहम्मद गौरी) गौरी पृथ्वीराज को गज़नी ले गया जंहा पृथ्व...